बटेश्वर धाम के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग
आगरा, जून 13 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजेश राठौर ने फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर को ज्ञापन सौंपकर आगरा कैंट-बटेश्वर धाम-आगरा कैंट के बीच प्रतिदिन सुबह यात्री या एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बटेश्वर धाम न केवल आगरा, बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र का प्राचीन एवं प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु भगवान श्री बटेश्वरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह आगरा से बटेश्वर धाम के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से गरीब, किसान, श्रमिक, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं तथा दलित और पिछड़ा वर्ग के श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। निजी वाहन की सुविधा न होने के कारण अनेक श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाते हैं। सांसद राजकुमार चाहर ने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं और श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.