बटेश्वरनाथ में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
भागलपुर, अगस्त 25 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उत्तरवाहिनी गंगा के पावन तट पर स्थित पौराणिक धार्मिक स्थल बटेश्वर स्थान में सावन माह की अंतिम सोमवारी पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा बटेश्वरनाथ के जलार्पण एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन के अनुसार, करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बटेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सावन माह में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बटेश्वर स्थान पहुंचे। रविवार दोपहर से ही बटेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। झारखंड के गोड्डा, साहिबगंज, बांका तथा गंगा पार के कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा जिलों के अलावा भागलपुर जिले के सन्हौला, पीरपैंती एवं कहलगांव प्रखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा पार से करीब 20 हजार श्रद्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.