अल्मोड़ा, मार्च 17 -- झुपुलचौरा क्षेत्र में दियारी के बटुक भैरव मंदिर क्षेत्रपाल में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में पूर्णाहुतियां दीं। सैकड़ों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक और कथावाचक 14 वर्षीय बाल व्यास हरि नारायण स्वरूप रहे। उन्होंने महादेव की शक्तियों, द्वादश ज्योतिर्लिंगों से जुड़े प्रसंग सुनाए। यहां महंत बाल गोपालानंद सरस्वती, उप कथावाचक प्रकाश पंत, यजमान मदन कैड़ा, किशोर नयाल, आनन्द नयाल, राजेन्द्र कैड़ा, महेश नेगी, ध्यान सिंह कैड़ा, राजू भट्ट, ललित कैड़ा, दिवान कैड़ा, दलीप नेगी, ठाकुर कैड़ा, त्रिलोक कैड़ा, गोविंद बिष्ट आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.