जौनपुर, मार्च 14 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श भारती महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय के निर्देशन में शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर के श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्रों के साथ अन्य बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार, गायत्री दीक्षा और हवन के साथ कराया गया। पं.अखिलेश चंद्र मिश्र और डॉ. श्यामजीत पांडेय के आचार्यत्व में ब्रह्मचर्य पालन सहित बटुकों को सदुपदेश दिया गया। बटुकों को जनेऊ धारण और मुंडन कराकर पवित्रता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने बटुकों आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पवित्र संस्कार ब्रह्मचर्य और ज्ञान के मार्ग की शुरुआत का प्रतीक है। इस मौके पर डॉ.धर्मराज पाण्डेय, शशिभूषण मिश्र, मुकेश कुमार पाठक, डॉ.अजय कुमार त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.