बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हमीरपुर, जुलाई 20 -- भरुआ सुमेरपुर। वर्णिता संस्था के तत्वावधान में आयोजित विमर्श विविधा कार्यक्रम के अंतर्गत जिनका देश ऋणी है श्रृंखला में संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बटुकेश्वर दत्त भारत मां के वीर सपूत थे, जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल 1929 को भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधानसभा में बम फेंककर अंग्रेजी शासन को चुनौती देने वाले दत्त को आजीवन कारावास की सजा हुई और उन्हें सेलुलर जेल भेजा गया। रिहाई के बाद भी उन्होंने राष्ट्रसेवा जारी रखी। 20 जुलाई 1965 को उनका निधन हुआ। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, बाबूलाल प्रेम, महावीर प्रजापति, रामबिहारी, पुष्पेंद्र, अमित, सतेंद्र, मुन्ना भदौरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.