बटुका-खपिया में आस्था का प्रतीक मंडा पूजा सह मेला आज से
हजारीबाग, मई 25 -- केरेडारी, प्रतिनिधि।प्रखंड के बुण्डू पंचायत अंतर्गत बटुका-खपिया गांव में आयोजित होने वाला पारंपरिक मंडा पूजा सह मेला बुधवार को होगा। पूजा समिति द्वारा मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम लोटन पूजा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई। वहीं बुधवार रात्रि में 51 भोक्ता एवं 90 शोकताइन दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय देंगे। यह पारंपरिक अनुष्ठान मंडा पूजा का मुख्य आकर्षण माना जाता है। इसे देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।मेला यह भी पढ़ें- महादेव के जयकारे से गूंजा भदानीनगर इलाका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.