मेरठ, मई 16 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली निवासी विकास (26 वर्ष) पुत्र शेर सिंह शुक्रवार शाम शराब के नशे में गंग नहर पुल से गिर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह एक बार फिर पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। खोजबीन के बाद पुल के समीप ही विकास का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- मेरठ : गंगनहर में डूबे युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम, गाव में शोक परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दि...