मधुबनी, अगस्त 7 -- राजनगर। एसएसबी पूर्णियां सेक्टर के डीआईजी मधुकर अमिताभ राजनगर का दौरा किया। पहुंचे। इस दौरान एसएसबी बटालियन पहुंचते हीं उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। उसके बाद डीआईजी ने बटालियन परिसर का भौतिक निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने नवनिर्मित जलपानगृह को उदघाटन किया। सिपाही बैरक व शस्त्रागार समेत अन्य सभी एरिया का मुआयना किया। इसके बाद सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए। मौके पर जवानो से रूबरू होकर समस्याएं सुनी। फिर कमांडेंट समेत अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक कर इंडो-नेपाल बॉडर क्षेत्र के गतिविधियों की जानकारी ली। बाद में परिहारपुर पहुंचकर एसएसबी बटालियन के लिए अर्जित भूमि का जायजा लिए। बटालियन निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...