शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने वार्षिक निरीक्षण के लिए 25 यूपी बटालियन एनसीसी का दौरा गया। ब्रिगेडियर संदीप शर्मा के बटालियन पर पहुंचने पर सर्वप्रथम कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा और सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत ने ब्रिगेडियर संदीप वर्मा का स्वागत करते हुए एनसीसी के छात्रों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात ब्रिगेडियर बटालियन के एडम आफिसर कर्नल आनंद शर्मा और सभी जेसीओ, एनसीओ और सिविल स्टाफ से मुलाकात की। तत्पश्चात उन्होंने बटालियन का दौरा किया, बटालियन में चल रहे एमईएस के कार्यों का जायजा लिया और बटालियन के ट्रेनिंग सेल का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...