औरंगाबाद, जून 5 -- अंबा-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित बटाने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डायवर्सन का निर्माण कार्य नहीं शुरू हो सका है। पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए थे तथा पुल की मरम्मत से पूर्व नदी में डायवर्सन निर्माण की बात कही थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार: कोढ़ा के निर्माणाधीन पुल के नीचे डायवर्सन में बह रहे पानी से यातायात में परेशानीवैकल्पिक मार्ग के इंतजार में इससे क्षेत्र के लोगों, यात्रियों और परिवहन व्यवसायियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को इस संबंध में एनएच के कार्यपालक अभियंता तुलसी प्रसाद ने बताया कि डायवर्सन निर्माण के लिए टेंडर अपलोड कर दिया गया है और निविद...