बटाने जलाशय और एनएच-139 चौड़ीकरण को लेकर बढ़ी उम्मीद
औरंगाबाद, जून 10 -- जिले की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं बटाने जलाशय परियोजना और एनएच-139 के चौड़ीकरण को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय ने बुधवार को पहल की। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष मंगलवार को उठाए गए इन मुद्दों पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय ने बुधवार को संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव द्वारा जल संसाधन विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के सचिवों को भेजे गए पत्र में बिहार-झारखंड की अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना के अंतर्गत बटाने जलाशय योजना को पूर्ण कराने तथा एनएच-139 के चौड़ीकरण का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व सांसद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.