जौनपुर, फरवरी 4 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पहितियापुर गांव स्थित श्री रामजानकी स्टेडियम में मंगलवार को इच्छापूर्ति क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। बटाऊबीर की टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए बिठुआकला को 38 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। खराब मौसम के कारण मुकाबला 12-12 ओवरों का हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बटाऊबीर ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन ने 69 और अनिल यादव ने 50 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। बिठुआकला की ओर से अवनीश और आनंद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिठुआकला की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। मोनू ने 37और दिलीप ने 28 रन जोड़े। फाइनल मैच के निर्णायक अवनीश दुबे और ऋतिक दुबे रहे। कमेंट्री डब्बू यादव ने की, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.