बरेली, अप्रैल 24 -- बरेली। बटाईदार ने रात में ही गेहूं की कटाई करके फसल बेच दी। इस मामले में महिला ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट के गांव मंझा में रहने वाली मीना ने बताया कि उन्होंने गांव के ही धर्मपाल को अपना खेत बटाई पर दिया था। मगर उसकी नीयत में खोट आ गया और रात में ही फसल कटवा दी। जानकारी मिलने पर उन्होंने यूपी 112 पर कॉल करके गेहूं बिकने से रुकवा दिए। इससे वह नाराज हो गया और रात में चोरी से करीब 50 क्विंटल गेहूं बेच दिए जबकि इसमें आधे गेहूं उनके हिस्से के थे। इसको लेकर उन्होंने कैंट में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.