बांका, अप्रैल 14 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बटसार गांव में सोमवार को बहुजन मेला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपेंद्र प्रसाद दास ने की। मेला में मुख्य रूप से महापुरुषों के चित्रण तथा उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक, समाज के निर्माण तथा मानवता आदि विषयों पर चर्चा की गई। महापुरुषों की लगाई गई तस्वीर मेला का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ताओं में पूर्व वीसी डॉक्टर प्रोफेसर फारूक अली, उपेंद्र प्रसाद साह ,विष्णु रजक, हरिदास, डॉक्टर कदंबिनी कुमारी यादव, अंकित रजक, गणेश दत्त कुशवाहा ,सुभद्रा कुमारी सिंह, उमेश प्रसाद यादव ,रमेश पासवान, हरि दास, ललित नारायण बिहारी, डॉक्टर हरिशंकर प्रसाद यादव ,बिंदेश्वरी दास प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में भी आंबेडकर जयंती पर नि...