पलामू, अप्रैल 18 -- पंडवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बटसारा गांव में भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भोजपुरी दुगोला का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख गीता मेहता, उप प्रमुख धर्मवीर सिंह, बसपा नेता राजन मेहता, समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह, रंधीर सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, सुरेन्द्र पासवान आदि ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर माल्यार्पण किया। प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मना लेने से समाज में परिवर्तन नहीं आने वाला है। बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षित बनों संगठित हो और संघर्ष करो। उन्होंने यह कभी नहीं कहा था कि जयंती व पुण्यतिथि पर शराब पीकर श्रद्धासुमन अर्पित करो। जयंती व पुण्यतिथि पर नशापान कर महापुरुषों की पुष्पांजलि अर्प...