पलामू, अप्रैल 21 -- पंडवा। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के बटसारा निवासी रमेश कुमार के खलिहान में रखा लगभग 50 बोझा गेहूं मंगलवार को जलकर खाक हो गया। रमेश कुमार ने पंडवा थाना मे लिखित जानकारी दी है। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि मंगलवार को करीब 1 बजे दिन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गेंहू में आग लगा दिया जिससे लगभग 50 बोझा गेहूं जलकर खाक हो गया है। उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई करने हुए न्याय करने की मांग की है। रमेश कुमार के अनुसार वह छोटा किसान हैं, इसी मात्रा में गेंहू जल जाने से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा जाएगी। यह भी पढ़ें- शरारती तत्वों ने गुमटी में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.