हमीरपुर, मार्च 31 -- बिवांर। मवईजार गांव के तुलाराम वर्मा का जमीन के बंटवारा को लेकर दो पुत्र जयकरन, शिवचरण ने अभद्रता करते हुए गला दबाकर मारपीट की। उसने दोनों पुत्रों के खिलाफ मारपीट किए जाने की थाना में तहरीर दी है। एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि वृद्ध की तहरीर मिली है। उसके पुत्रों की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...