बटवारे की बात को लेकर मारपीट, तीन नामजद
देवरिया, जून 5 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र रामचक गांव के बरईया टोला में बटवारे की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस दूसरे पक्ष की दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।बरईया टोला की रहने वाली लालपरी देवी पत्नी धर्मपाल निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक जून को पारिवारिक व भूमि बटवारे के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। मामले में पुलिस ने लालपरी देवी की सास, ननद और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में महिला को पीटा, चार नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.