मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात बटलर रोड के पास से 20 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज मो.तनवीर को गिरफ्तार किया है। वह अहियापुर थाने के छिट भगवतीपुर का रहने वाला है। मामले को लेकर थानेदार नवलेश कुमार के बयान पर उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मो.तनवीर बाइक चोर गिरोह से भी जुड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.