अररिया, मई 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटिया पंचायत के बटराहा स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को 48 घंटे से चले आ रहे अष्टयाम सह संकीर्तन का झांकी के बाद समापन हुआ। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कीर्तन मंडल व कलाकारों को पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल के हाथों पुरस्कृत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि इस तरह के भक्ति कार्यक्रम के आयोजन से साकारात्मक उर्जा का संचार होने के साथ समाज में सुख, समृद्धि व शांति आती है। मौके पर पूर्व मुखिया जय कुमार मंडल, मोहन मंडल, पैक्स अध्यक्ष रमण कुमार वर्मा, मनोज मंडल, रमानन्द मंडल, गिरजानन्द मंडल, रमेश मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.