अररिया, मई 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटिया पंचायत के बटराहा स्थित हनुमान मंदिर में रविवार से 48 घंटे का अष्टयाम सह हरे राम संकीर्तन शुरु हुआ। हरे राम संर्कीण को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है। दर्शन व पूजन को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है। बताया गया कि अष्टयाम सह हरे राम संकीर्तन में स्थानीय के अलावे वे आसपास सहित नेपाल के आधा दर्जन कीर्तन मंडली शामिल हुए है। नेपाल के कीर्तन मंडली के द्वारा भक्ति नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इससे पूर्व रामायण पाठ हुआ था। सोमवार शाम अष्टयाम सह हरे राम संकीर्तन का समापन होगा। यह भी पढ़ें- बटराहा में हरे राम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज में शांति, सदभाव और...