बटनहित गांव में हटवाया गया अतिक्रमण
जौनपुर, जून 19 -- मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के बटनहित गांव में बुधवार को राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गड्ढा भूमि से काफी अरसे से किए गए अतिक्रमण हटाकर उसे कब्जामुक्त कराया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गड्ढा भूमि पर किए गए कब्जे को लेकर वाद दाखिल किया गया था। उसी के निस्तारण के तहत यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरीलाल, लेखपाल अमर बहादुर एवं सौरभ सिंह तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में राजस्व अभिलेखों में दर्ज गड्ढा भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- मछलीशहर के बटनहित गांव में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.