पलामू, जून 3 -- हुसैनाबाद। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटऊआ गांव स्थित चौहान टोला में मंगलवार की रात मामूली विवाद मारपीट हो गई है। समुदाय विशेष के 25 से 30 लोगों की भीड़ ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई महिला, पुरुष और बच्चों को भी चोटें आई हैं। घायल श्यामलाल चौहान, सुरेश्वर चौहान और मनोज चौहान का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया है। मोहम्मदगंज के थाना प्रभारी नारायण सोरेन के अनुसार पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...