मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बझेडी में हुई फायरिंग के मामले में दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक लाइसेंसी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किए है। मामले में पुलिस ने तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। फरार दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सोमवार को गांव बझेडी में पुरानी रंजिश के चलते मस्जिद के बाहर फूल मियां व हाजी मुसा पक्ष के बीच विवाद होने पर मारपीट हो गयी थी। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने पर विवाद बढ गया। फूल मियां पक्ष के हुसैन उर्फ लाला ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को हडकाक...