लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- भानपुर, संवाददाता। बिजुआ ब्लॉक के बझेड़ा गांव में कुंवरपुर की ओर से नदी का पानी आबादी में प्रवेश कर गया है। दर्जनों घरों के आंगन में पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं गांव के किनारे बनाई गई कटाव निरोधक परियोजना पर शारदा का दबाव बढ़ने के साथ कई जगह रिसाव शुरू हो गया है। इसके बावजूद ग्रामीणों को सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि यदि नदी का दबाव और बढ़ा तो प्रशासन की ओर से बचाव के क्या इंतजाम किए गए हैं।बीते तीन-चार दिनों से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के चलते शारदा उफान पर है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मधुरापुर के समीप रिंग बांध में रिसाव से दहशत कुंवरपुर से बेलहा सिकटिहा तक नदी किनारे दाहिनी ओर बसे गांवों में पानी पहुंचने लगा है। बझेड़ा कुंवरपुर कला, नरायनपुरवा में हालात अधिक चिंताजनक हैं...