गोड्डा, जून 24 -- महागामा प्रतिनिधि । शेखूचक गांव के युवक मुहर्रम का जुलूस लेकर बिहार झारखंड सीमा स्थित अमडीहा हाट जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई और आसमान में बिजली कड़कने लगी। जुलूस में शामिल अधिकांश लोग जान बचाने के लिए पास के पुल के नीचे शरण लेने लगे। वहीं युवक अपने साथ एक छोटे बच्चे को लेकर समीप स्थित बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।इसी दौरान अचानक ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बलिया: वज्रपात से गोखलेनगर विष्णुपुर के युवक की मौत सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस म...