बज्रपात के चपेट में आने से बच्चे की मौत,मां गंभीर
चाईबासा, जून 18 -- चाइबासा। वज्रपात के चपेट में आने से जगन्नाथपुर के मलूका गांव निवासी राजेश हाइबुरु का दो वर्षीय बेटा आयुष हाइबुरू की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी जामुनी हाइबुरु गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 6 बजे दोनों मां और बेटा अपने घर के आंगन में थे ।इसी समय बारिश होने लगी और बिजली भी खड़कने लगा। देखते ही देखते उसके घर आंगन में लगे पेड़ में आसमानी बिजली गिरी उसके चपेट में दोनों में मां और बेटा आ गए। दोनों को घटना स्थल से उठाकर जगन्नाथपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आयुष हाइबुरू को मृत घोषित कर दिया। जामुनी हाइबुरु का उपचार जगन्नाथपुर अस्पताल में चल रहा है। जगन्नाथपुर पुलिस ने बच्चे का शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि बज्रपात के चपेट में आने से बच्चों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.