बज्म-ए-उर्दू कतर की साहित्यिक महफिल में संचालन के साथ शायरी से बटोरी
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। लौहनगरी के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर मकसूद अनवर मकसूद ने कतर में आयोजित साहित्यिक एवं कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति से जमशेदपुर का नाम रोशन किया। कतर की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्थाओं में शामिल बज्म-ए-उर्दू कतर (1959) के तत्वावधान में जाम-जाम होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संचालक की भूमिका भी निभाई। उनकी शायरी और प्रभावी संचालन ने सभागार में मौजूद श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत बज्म-ए-उर्दू कतर के संयुक्त सचिव राकिम आजमी द्वारा अतिथियों को मंच पर आमंत्रित करने के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी मकसूद अनवर मकसूद को सौंपी गई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति और अंदाज-ए-बयां से महफिल में रंग भर दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शायर अहमद अशफाक के काव्य संग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.