हाजीपुर, मार्च 8 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र प्रदेश में बज्जिका के प्रथम लोक गायक,चर्चित संगीतज्ञ व गुरु शिलानाथ सिंह के निधन पर जिले के शिक्षाविद, समाजिक कार्यकर्ता एवं सभी विधाओं के कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है। भगवानपुर प्रखंड के कोयला मोहन गांव स्थित आवासीय परिसर में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता साहित्यकार नंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं संचालन रंगकर्मी उमेश निराला ने की। सर्वप्रथम लोगों ने स्व सिंह के तैलीय चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर निर्गुण संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कलाकारों के अलाव प्रदेश भर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने बताया कि वे 40 वर्षों से अधिक समय से संगीत शिक्षा और लोक गायन के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज को दिशा देने का कार्य कर ...