चम्पावत, मार्च 10 -- चम्पावत। पशु चिकित्सालय सचल की टीम ने बजौन गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान 49 बकरियों को टीका लगाया। बकरियों में होने वाले घातक रोग पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स) से बचाव की जानकारी दी। किसानों को पशुओं के उपचार के लिए दवा बांटी। पशु चिकित्सकों ने पशुपालन से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...