जमशेदपुर, मार्च 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के कोटवां गांव में आयोजित हरि नाम संकीर्तन को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकली गई। इस दौरान कलश यात्रा गांव से निकल कर थाना रोड़ स्थित मुक्ति नदी घाट पहुंचा। जहां पुजारी द्वारा कलश में पूजा अर्चना कर जल भरण कराया। जिसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। वहीं कलश यात्रा में 151 महिलाओं व युवतियों ने सिर पर मिट्टी की कलश लेकर कतारबद्ध होकर जयकारा लगाते चल रही थी। गाजा बाजा के साथ निकली कलश यात्रा में पुरुषों व बच्चों ने हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर जयकारे का उदघोष करते हुए चल रहे थे। यह कलश यात्रा थाना रोड़ स्थित शिव मंदिर मुक्ति नदी घाट से निकलकर थाना रोड़ होते हुए कोटवां गांव पहुंचा जिसके बाद 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। कलश यात्रा में मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...