हरदोई, जनवरी 30 -- बेहटा गोकुल। ग्राम बजेहरा में जंगली जानवर की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। 28 जनवरी को प्राथमिक विद्यालय के पास खेतों में किसी बड़े जंगली जानवर के पैरों के निशान से हड़कंप मच गया। इसे लेकर वन विभाग भी अलर्ट है। ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा गया है। ग्रामीण महेश सिंह, ओंकार, अभय और श्यामू के अनुसार, ये पदचिह्न बाघ जैसे लग रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पदचिह्नों के आधार पर बड़े जंगली जानवर संभवतः बाघ, की आशंका जताई। वन विभाग की टीम पिछले दो दिनों से लगातार इलाके में कांबिंग कर रही है, लेकिन अभी तक जानवर की सटीक लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि अकेले खेतों की ओर न जाएं। आवश्यक कार्य से खेतों पर जाना हो तो समूह में ही निकलें। शाम के समय अंधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.