बजेटी में विषुवत संक्रांति पर माता भगवती का डोला उठा
पिथौरागढ़, अप्रैल 14 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। बजेटी में विषुवत संक्रांति पर परंपरागत तरीके से मां भगवती डोला निकाला गया। इस दौरान मां के जयकारों से सोरघाटी गूंज उठी। भक्तों ने अराध्य देवी के डोले पर पुष्प वर्षा की व सुख समृद्धि का आशीष मांगा। मंगलवार को नगर से लगे बजेटी भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद माता भगवती के डोला निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयकारों का जयघोष किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद माता भगवती के डोले को गांव में घुमाया गया। बाद में बजेटी से ढोल नगाड़ों के साथ डोला चंडाक रोड स्थित वरदानी मंदिर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने मां पर पुष्प वर्षा की। यह भी पढ़ें- छेलकानी गांव में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन देवडांगरों ने अवतरित होकर लोगों को अपना आशीर्वाद भी दिया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.