सहारनपुर, अप्रैल 11 -- बेहट,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव चांडी में खेत की मेढ़ पर चूल्हा बनाने को लेकर हुए विवाद में बजुर्ग किसान इस्लाम हत्या के दो आरोपी शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी आदिल व शादीन उर्फ सद्दू पुत्रगण शाहिद ने बताया कि गांव में मृतक किसान और उनके खेत मिले हुए है। आरोपियों ने खेत की सरकारी मेंढ़ पर चूल्हा बना रखा है जिसका मृतक व उसका परिवार विरोध करता था। बुधवार को चूल्हे को लेकर विवाद हो गया था, कहासुनी में उन्होंने किसान इस्लाम की पिटाई कर दी जिसकी बाद में मौत हो गई। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गईस जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर ...