हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज से लगे बजुनिया हल्दू ग्राम स्थित कोणार्क कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार सुबह स्थानीय निवासी योगेश हेडिया के गेहूं के खेत में गुलदार और उसके शावकों को देखे जाने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान डीसी जोशी की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ इलाके में गस्त की लेकिन गुलदार का सुराग नहीं लगा। जब फतेहपुर रेंज के रेंजर पीके असगोला से मामले में संपर्क किया गया तो उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं थी। खतरनाक हुआ मूवमेंटग्रामीणों के अनुसार, गुलदार लगातार आबादी वाले क्षेत्रों के करीब आ रहा है। पूर्व में भी बजुनिया हल्दू क्षेत्र से लगे जंगल में एक ग्रामीण को शिकार बना चुका है और कुछ समय पूर्व ही एक सांभर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.