बागेश्वर, मई 23 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। गरुड़ क्षेत्र में सौलिया बजाणी से मिजोलिया तक तीन किमी सड़क का निर्माण जल्द होगा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का काम कर रही है। इसी क्रम में यह सड़क का भी निर्माण हो रहा है। शनिवार को आयोजित कार्यकम में शोभा ने कहा कि सड़क के लिए लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। सड़क नही होने से बीमार तथा घायल लोगों को सड़क तक लाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क बनने से लोगों की यात्रा सुगम होगी। यह भी पढ़ें- बजाणी से मिजोलिया तक बनेगी सड़क सौलिया बजाणी से मिजोलिया तक तीन किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क कई गांव लाभान्वित होंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख किशन बोरा, जिलापंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, क्षे...