मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- बुढ़ाना। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, बुढ़ाना यूनिट में एक सफल अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आग को नियंत्रित करने के विभिन्न तरीकों तथा अग्निशामक यंत्रों के सही और सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। ड्रिल में कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न परिस्थितियों में आग बुझाने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, इमरजेंसी एग्जिट प्लान और तेजी से प्रतिक्रिया देने के महत्व पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.