नई दिल्ली, जून 24 -- नई बाइक लेने की सोच रहे हैं और पावरफुल इंजन के साथ दमदार लुक चाहते हैं, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प करने वाले हैं। यहां हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद 200 cc से 250 cc की कुछ बेस्ट मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं। ये बाइक शानदार लुक और फीचर्स के साथ आती हैं। इनमें बजाज के साथ सुजुकी और टीवीएस की बाइक शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन बाइक के बारे में।Hero Xtreme 250R Xtreme 250R के साथ हीरो ने क्वार्टर-लीटर नेकेड मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री की है। इसमें नया 249cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 30hp की पावर देता है। डिजाइन की बात करें तो, Xtreme 250R में शार्प बॉडीवर्क और मस्कुलर लुक है, जो इसे दमदार रोड प्रेजेंस देता है। 167.7kg के कर्ब वेट और 806mm की सीट हाइट के साथ इसे राइडर्स आसानी से चला सकते हैं। ...