नई दिल्ली, जून 2 -- देश की क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में बजाज एवेंजर सबसे सस्ता मॉडल है। अपनी कम्फर्ट सीटिंग की वजह से इससे लंबी दूरी की यात्रा भी काफी आसानी से तय हो जाती है। अब कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर चुपचाप लिस्ट करने के बाद, एवेंजर 220 स्ट्रीट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 1.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, ये मोटरसाइकिल एवेंजर 220 क्रूज से 1,200 रुपए से ज्यादा महंगी है। 'स्ट्रीट' नाम एवेंजर फैमिली के लिए नया नहीं है। एवेंजर स्ट्रीट पहले एक छोटे 160cc इंजन के साथ आती थी, लेकिन बजाज ने हाल ही में उस मॉडल को बंद कर दिया और चुपचाप इस बड़े डिस्प्लेसमेंट वाली 220 स्ट्रीट के तौर पर लॉन्च कर दिया। हालांकि, तब कंपनी ने इसकी कीमतों का एलान नहीं किया था। अब, कंपनी ने इसे 220 क्...