पीलीभीत, मार्च 26 -- बरखेड़ा। बजाज हिन्दुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा में माँ दुर्गा की अष्टमी एवं नवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा , भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना इकाई प्रमुख जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा की गई। पंडित विनय रतूड़ी ने वैदिक मंत्रो का उच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजन के उपरांत पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।आयोजन में विभागाध्यक्ष, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने भाग लिया। हवन के उपरांत कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन एवं दक्षिणा प्रदान की गई। प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.