लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड ने द्वितीय मिल बंदी की 8 मार्च की सूचना सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड को भेज दी है। इस संबंध में चीनी मिल के यूनिट हेड ओपी चौहान ने बताया कि हमारे क्षेत्र के कृषकों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना समाप्त हो गया है। जिस कारण हमारी चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने अपील की है कि क्षेत्र के समस्त किसान 8 मार्च तक चीनी मिल को अपना आपूर्ति योग्य गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...