लखीमपुरखीरी, जून 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। स्वर्गीय राजेन्द्र गिरि स्मारक स्टेडियम में आयोजित बजाज चीनी के सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोला और पलिया की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल मैच में गोला ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पलिया की टीम निर्धारित ओवरों में 61 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोला की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र आठवें ओवर में ही जीत हासिल कर मैच समाप्त कर दिया। टूर्नामेंट में गोला ने चार मैच खेले जिनमें तीन में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गोला टीम के खिलाड़ी दिव्य प्रताप सिंह को फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार...