नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- भारतीय ग्राहकों के बीच बजाज पल्सर को हमेशा से खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल बन गई। बीते महीने बजाज पल्सर को भारतीय मार्केट में कुल 1,13,802 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर बजाज पल्सर की बिक्री में 0.58 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। इसके बावजूद बजाज पल्सर ने अकेले कंपनी की कुल बिक्री में 59.5 पर्सेंट मार्केट पर कब्जा कर लिया। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।47% बढ़ गई बजाज चेतक की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 47.03 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 38,022 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस ल...