नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- बजाज ऑटो ने अपनी मशहूर टूरिंग बाइक Dominar 400 को नए अवतार में लॉन्च कर बाजार में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि नाम '400' होने के बावजूद अब इसमें नया 350cc का इंजन दिया गया है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों की जेब को हुआ है। बाइक अब पहले के मुकाबले करीब 37,000 रुपये सस्ती हो गई है। दिल्ली में इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 2,03,214 रुपये रखी गई है। दरअसल, इंजन की क्षमता 350cc से कम होने के कारण इस पर अब 40 पर्सेंट के बजाय सिर्फ 18 पर्सेंट GS लग रहा है। इसका सीधा फायदा बजाज ने अपने राइडर्स को दिया है।अब कुछ ऐसा है पावरट्रेन बता दें कि पुरानी डोमिनार में 373cc का इंजन आता था। इसे अब 349.13cc के नए इंजन से बदल दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इंजन छोटा होने के बाद भी इसकी पावर थोड़ी बढ़ गई है। यह अब 40.4bhp की पाव...