बजाज एलियांज के रीजनल मैनेजर का शव टुकड़ों में मिला, हत्या की आशंका; फोन से सिम और डेटा गायब
निज प्रतिनिधि, सितम्बर 22 -- बिहार के जहानाबाद जिले में बजाज एलियांज फाइनेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर सौरभ कुमार की रेलवे ट्रैक के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मैनेजर का सिर धड़ से अलग हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखड़े पड़े मिले। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान जहानाबाद शहर के लाल मंदिर के सामने पंचवटी निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। उनके पिता विजय नंदन स्टांप वेंडर हैं। सौरभ मुजफ्फरपुर में बजाज एलियांज कंपनी में रीजनल मैनेजर के तौर पर काम करते थे। पुलिस को शव के पास ही मोबाइल फोन मिला, लेकिन उसका सिम कार्ड और डेटा गायब है। सौरभ का शव भेलावर थाना क्षेत्र के नौरू गांव के समीप पटना-गया रेलखंड पर मई रेलवे गुमटी से उत्तर अप लाइन के पोल संख्या 50/23 के पास पड़ा मिला। उनके पैंट की जेब से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.