बज़्म-ए-नबा' में बच्चों के नाटक और कनुप्रिया झा की सुरों ने बांधा समां
मधुबनी, जुलाई 5 -- मघुबनी, निज संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में भारतीय जन नाट्य संघ द्वारा आयोजित 'बज़्म-ए-नबा' कार्यक्रम में नाटक और संगीत की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रथम सत्र का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नितीश कुमार, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, डा. कमला नन्द झा, महेन्द्र लाल कर्ण, विमल मस्करा एवं ऋषि बशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभात रंजन के निर्देशन में कार्यशाला से जुड़े बच्चों ने 'अंधेर नगरी चौपट राजा' का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों में आदित्य, ऋषभ, नित्या, पुष्ण, अभिषेक, सुधांशु, सोनाली, तन्मय, गायत्री, प्रियांशी, अश्विनी, अंकित, कल्याण, साक्षी व कल्याणी शामिल रहे। मंच सज्जा एवं सहयोग में हेम कर झा, अमित कुमार, मो. संगम, अभिषेक आकाश, वैदेही सोनी, रंजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.