बजहां ने मढ़हर को 45 रन से हराकर बना विजेता
चंदौली, जून 25 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बजरंग इलेवन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी आनंद प्रताप सिंह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बजहां (बबुरी) और मढ़हर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बजहां की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 170 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मढ़हर की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रयास किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 125 रन ही बना सकी। इस प्रकार बजहां की टीम ने 45 रन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.