सहारनपुर, अप्रैल 10 -- देवबंद, संवाददाता। औधोगिक क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन विजेश कंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईएन मृत्युंजय शाही को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफार्मर छोटा होने के कारण उद्यमियों को आए दिन दिक्कतों का सामना पड़ रहा हैै। कहा कि गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उनके कारोबार प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेगा। असर पड़ेगा। एक्सईएन ने उद्यमियों को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली का लोड बढ़ गया है। लोगों को भीषण में परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही 10 एमवीए का बड़ा ट्रा...