आगरा, अप्रैल 9 -- कस्बा के एटा रोड स्थित बजरुद्दीन शाह बाबा की दरगाह पर उर्स के मौके पर मंगलवार की रात मुकाबला ए कब्बाली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बा के व्यवसायी हाजी रसूल अहमद, इस्लाम नवी और ईकान अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इंतजामिया कमेटी ने अतिथियों का स्वागत चांदी का मुकुट, 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर किया। कब्बाली का आगाज कव्वाल दिलबर मेराज साबरी ने नातेपाक पेश कर किया। इसके बाद दिलबर मेराज साबरी और मीना नाज के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों ने बजरुद्दीन शाह बाबा की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और कव्वालियों का आनंद लिया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर अपनी-अपनी मन्नतें मांगीं। बुधवार सुबह तड़के कुल शरीफ की रस्म अदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.