बजरिया पूरनमल वार्ड के लोग सपा में शामिल
बरेली, जून 23 -- समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार के तहत सोमवार को बजरिया पूरनमल वार्ड - 66 के कई प्रमुख भाजपा समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सभी नवागत साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनीषा सक्सेना एडवोकेट, रजनी वर्मा, शोभा पाल, सर्वेश देवी, अंजलि गौतम, रेनू पटेल, मोहनिश हैदर, अभिजीत वर्मा तथा विशाल जौहरी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान सरताज गजल अंसारी, पंडित दीपक शर्मा, राजेश अग्रवाल, गौरव सक्सेना, अशोक यादव, सिम्पल कन्नौजिया, विजेंद्र पटेल, सुरेन्द्र सोनकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा कार्यालक का हुआ उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.